जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 नवम्बर को यूनिक सेवा समिति जनपद आजमगढ़ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक रोग से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन टीबी चिकित्सालय परिसर में किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जन-मानस को मानसिक स्वास्थ्य के बारे मे जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि मानसिक रोग भी अन्य बिमारियों की तरह है तथा इसका इलाज सम्भव है। तनाव, एकल परिवार आदि इसके दूसरे कारण है। मानसिक समस्या से ग्रसित व्यक्ति नियमित चिकित्सा के साथ-साथ पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम करे एवं नशामुक्त रहे। नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ.बी.सी.पन्त द्वारा बताया गया कि तनाव के सामान्य लक्षण जैसे-नींद न आना, उदास रहना, चिड़चिड़ापन, आत्महत्या के विचार आना आदि मानसिक रोग के लक्षण हो सकते है। ऐसे लक्षणों के लिये उचित समय पर परामर्श एवं उपचार के लिये जिला पुरूष चिकित्सालय के मनकक्ष में प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सम्पर्क कर सकते है। उक्त के साथ-साथ राष्ट्रीय टी0बी0 उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोग के लक्षण, कारक, जांच एवं उपचार एवं शासन की योजनाओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने जाने हेतु भी नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी जौनपुर डॉ.विशाल सिंह यादव द्वारा क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम मे एनसीडी सेल टीबी यूनिट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी सहित डीटीसी के चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक रोग के प्रति लोगों को किया जागरूक

Previous article
Next article


