- मानव मात्र की सेवा ही परम धर्म
शाहगंज। सावन के इस पवित्र माह में रविवार की रात डॉक्टरों की प्रसिद्ध संस्था नीमा शाहगंज द्वारा नगर के जेसीज चौक ,राम जानकी मंदिर के पास कांवरिया बंधुओं की सेवा सुश्रुषा के लिए एक विशाल चिकित्सा एवं जलपान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कांवरिया भाइयों के लिए निशुल्क चिकित्सा, जलपान, नाश्ता, ठंडा पानी, बिस्कुट, नमकीन और अन्य बहुत सी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई। नीमा संस्था के सारे डॉक्टर और उनके स्टाफ कांवरिया भाइयों की सेवा के लिए पूरे तन मन से डटे रहे।
हो रही मूसलाधार बारिश भी उनको अपने कर्तव्यों से ना डिगा सकी। वही आम जनमानस ने उनके इस कार्य की जमकर सराहना किया तथा इस पावन कार्य के लिए उन्हें बधाई भी दिया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विक्रम सिंह, हरिश्चंद्र गौतम, अरशद अंसारी, विष्णु कांत अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, उज्जवल नाग, आमिर रहमान, एजाज अली आदि लोग रहे। बताते चलें की नीमा संस्था द्वारा सावन के प्रत्येक रविवार की शाम कांवरिया भाइयों की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अलग-अलग जगह पर किया जाता है। वहीं सावन माह के आखिरी सोमवार के पूर्व रात में संयुक्त रूप से एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया इसमें हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हुए। कार्यक्रम संयोजक डॉ.बलवंत सिंह, डॉ.जे.पी. सेठ व डॉक्टर औन मुहम्मद हाशमी की देखरेख में आयोजित एवं नीमा संस्था के अध्यक्ष डॉ.शौकत खान व सचिव डॉ.नदीम खान की अगुआई में डॉ.डीसी तिवारी, डॉ.अतुल यादव, डॉ.विक्की अग्रहरि एवं अन्य पदाधिकारियो की पूरी टीम कांवरियों की सेवा में तन मन से लगी रही।



