जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिले में रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्रो पर 7560 परीक्षार्थी शामिल रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में शासन स्तर से दो-दो अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र में सुबह 11:30 बजे से प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान उनका बायोमेट्रिक सत्यापन और फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा, जो लगभग तीन घंटे चलेगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 5परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि तिलकधारी महाविद्यालय परिसर में 8 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज, जनक कुमारी इण्टर कॉलेज, ग्रामोदय इण्टर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। नोडल अधिकारी एवं नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बालकृष्ण ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी पर कड़ी निगरानी रखी गई।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
नीट परीक्षा में 17 केंद्रों पर 7560 परीक्षार्थी शामिल

Previous article


