Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 564 मरीजों का किया गया परीक्षण

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 564 मरीजों का किया गया परीक्षण

  • लायन्स क्लब व मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों लाभांवित

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज व लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा बुधवार को विकास खण्ड शाहगंज के प्राथमिक विद्यालय राजेपुर पर संचारी रोग जागरुकता व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 564 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच की गई तथा दवा दी गईं। लायन्स क्लब अध्यक्ष डा. संदीप मौर्य ने लोगों का स्वागत किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों डा. एए जाफरी, डॉ. कर्नल पटेल, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. सरिता, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. आकांशा, डॉ. हमजा, डॉ. सविनय, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. अजय, डॉ. अब्दुल बारी, डॉ. अंकित, डॉ. जोया, डॉ. शुभम आदि द्वारा मरीजों की जांच की गई। जिसमें नेत्र, दांत, ह्रदय, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, हड्डी रोग, सर्जरी रोग, स्त्री रोग व बाल रोग के मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया तथा नि:शुल्क दवा दी गई और डायबिटीज, मलेरिया, हेपेटाइटिस, एचआईवी, टाइफाइड, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एए जाफरी ने कहाकि मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर में ओपीडी होती है, मरीजों को देखा जाता है। आगे उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और भारी खाना खाने से बचना चाहिए। लेकिन आज के दौर में लोगों का जीवन भाग-दौड़ भरा हो गया है। इस कारण से वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे गम्भीर बिमारियों से ग्रस्त हो रहें हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल बारिश के महीनों में संचारी रोगों का प्रकोप होता है, उससे बचाव के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। संचारी रोगों से बचाव के लिए दिन में सभी फुल आस्तीन के कपड़े पहनें और अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। घरों की छतों के ऊपर टूटे-फूटे ब तन, टायर, कबाड़ा आदि चेक करते रहें, कहीं पानी जमा न होने पाएं। कूलर और प्रिâज वâा पानी भी बदलते रहे। बड़े बुजुर्गों व बच्चों को मच्छरदानी के अन्दर लिटांए। अन्त में संयोजक सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह, प्रभाकर उपाध्याय सचिव जीहशम मुफ्ती, कोषाध्यक्ष संजीव मौर्य, हेमलता, प्रियंका सिंह, शकुंतला देवी, बीना, चन्द्रकला आदि उपस्थित रहे। पैथालाजिस्ट चंद्रमणि चौहान, अनिल यादव, सलमा बानो, राम आसरे, विनोद, प्रशांत, अभिषेक आदि द्वारा जांच किया गया।