― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरनिशानेबाजों की ओर से देखने को मिला दमदार खेल : रवीन्द्र जायसवाल

निशानेबाजों की ओर से देखने को मिला दमदार खेल : रवीन्द्र जायसवाल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में 12 से 15 अप्रैल तक एयर पिस्टल/एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि इस ओपन शूटिंग कॉम्पिटिशन में देशभर से अलग-अलग राज्यों से यहां खिलाड़ी हिस्सा लेने आए है। शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों की ओर से दमदार खेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल में भी देश विदेश में भारत का नाम रोशन हो रहा है। आज तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में मेडल लेकर आ रहे है, जिले एवं स्टेट स्तर पर उनका चयन किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का नर्सरी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूरे स्टेट के खिलाड़ी इस संगम में भाग ले रहे हैं। अतिथियों का स्वागत यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने किया।

Share Now...