Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्माणाधीन मकान को दबंगो ने गिराया

निर्माणाधीन मकान को दबंगो ने गिराया

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के गोपालपुर गांव के मौर्या बस्ती में बन रहे मकान के दिवाल को दबंगो ने ठेल कर गिरा दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जांच पड़ताल किया।

गोपालपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र मौर्य अपने जमीन नये मकान का निर्माण करवा रहे थे। सोमवार की सुबह 6बजे कुछ मनबढ़ पहुंच कर मकान की दिवाल ठेल कर फरार हो गये। सूचना पर 112 पहुंच कर जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

दहेज हत्या में आरोपित सास, ससुर व पति गिरफ्तार

जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के मड़ार गांव में एक सप्ताह पूर्व दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की हुई मौत की घटना में आरोपित सास, ससुर व पति को पुलिस ने सोमवार को चंदवक गाजीपुर मार्ग से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

मड़ार गांव निवासी गणेश राजभर की पत्नी 20वर्षीय रीता देवी ने एक सप्ताह पूर्व दहेज उत्पीड़न के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें सास, ससुर, पति, जेठ, जेठानी, देवर सहित छ: लोगों के खिलाफ मायके वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चंदवक गाजीपुर मार्ग से ससुर पुवासू राजभर, सास मिन्ता देवी व पति गनेश राजभर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मडियाहूं। लाखों रुपए कीमत के आभूषण व नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार शाम को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुटी है।

बदौआ गांव निवासी अंकित श्रीवास्तव ने तहरीर दिया कि शनिवार/रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा आशीष पटेल के मकान में पीछे से खिड़की तोड़कर घर के कमरों में घुसकर रखी आलमारी से चोरों द्वारा हार, मांग टीका, झाली, चार चूड़ी, करधन, नथिया, पायल आदि उठा ले गए थे। इसके बाद चोर विजय श्रीवास्तव के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर की महिलाओं को कमरे में बंद कर तीन कमरों से लगभग 20 से 25लाख रुपए मूल्य के आभूषण उठा ले गए। यही चोर सुभाष मिश्रा के मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर लगभग दो लाख मूल्य के आभूषण उठा ले गए थे। पुलिस ने रविवार देर शाम अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

विद्युत करेंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव में बीती रात विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक महिला की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गयी। आनन-फानन में स्वजन महिला को जरौना स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गया, जहां हालत चिंताजनक देख मछलीशहर भेजा गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के रामपुर चौथार गाव निवासी नगीना देबी 52वर्ष पत्नी प्रमोद तिवारी रविवार की देर शाम करीब 10बजे नित्य क्रिया कर बिस्तर पर सोने जा रही थी। तभी खिड़की के ऊपर गुजरे विद्युत तार कटा हुआ था। जिसकी चपेट में आ गयी। जिससे वह गिरकर तडपडाने लगी। महिला को करेंट लगने की जानकारी मिलते ही स्वजन दौड़कर मौके पर जब तक पहुंच कुछ कर पाते उसकी सांसे थमने लगी। आनन-फानन में स्वजन नजदीक के अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत को देखते ही मछलीशहर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के मृत होने की चिकित्सक द्वारा पुष्टि किये जाने के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। उधर घर पर महिला के मौत होने की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया हैं।

घर लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा, केस दर्ज

जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र के समीप स्थित चौराहे पर कचहरी से घर लौट रहे व्यक्ति को मनबढ़ो ने मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कन्हईपुर गांव निवासी पलटू सोनकर बीते शुक्रवार को कचहरी गये हुए थे। घर वापस लौटते समय जैसे ही वे उक्त चौराहे पर पहुचे ही थे कि पहले से मौजूद कुछ लोगों ने पहले तो उन्हे गाली देते हुए रोका और विरोध करने पर उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि पलटू सोनकर ने रविवार को घटना की सूचना थाने पर दी। तहरीर में उसने लौटन, धीरज सोनकर, सूरज सोनकर निवासी कन्हईपुर निकट महिलाथाना के पास मारने-पीटने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है, आवश्यक कार्यवाई की जी रही है।

आज 1 से 8 तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

जौनपुर। लगातार हो रही बारिश और सड़कों पर उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रहित में मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात घोषित किया गया है। आदेश का अनुपालन जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी सीबीएसई,आईसीएसई, यूपी बोर्ड विद्यालयों, मदरसों और कक्षा 1 से 8 तक संचालित इण्टर कॉलेजों पर लागू होगा।