Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक सवार एक की मौत

निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक सवार एक की मौत

  • दूसरे की हालत नाजुक, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी बाइक सवार दो युवक बीती देर रात सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के मुड़िला बाजार के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की सूचना होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी रोशन 29 पुत्र मकन्दू बाइक द्वारा गांव के ही बीस वर्षीय युवक राजकुमार पुत्र सुमनी के साथ कादीपुर कोतवाली के ककना जटौली गांव में अपनी बहन के घर गया था। वापसी में वह मुड़िला के पास कादीपुर मार्ग पर अनियन्त्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर गिर गया जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों द्वारा आनन फानन में सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां इलाज के दौरान रोशन की मौत हो गई वहीं दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपनी माता पिता के भाइयों और बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीषा और दो बेटियां अनामिका 7 और अनु 5 को बेसहारा छोड़ काल के गाल में समा गया। पत्नी अनीषा और मां के करूण क्रंदन से लोगों की आंखें नम थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों घटना के समय शराब के नशे में थे।