जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से जनपद जौनपुर के कुल 1961परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने हेतु डायट में अध्यनरत प्रशिक्षुओ द्वारा प्रथम चरण दिसम्बर 2024 में 1245विद्यालयों एवं द्वितीय चरण फरवरी 2025 में 716 विद्यालयों मे अध्यनरत कक्षा 01 व 02 के बच्चों का आंकलन कराया गया। जिसमें कुल 1757 विद्यालय निपुण हुए हैं, जो 89.65त्न रहा। यह प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। जनपद प्रयागराज में 1431, सीतापुर में 1313, हरदोई में 1311, गाजीपुर में 1101, कुशीनगर में 1088, बाराबंकी में 1001, फतेहपुर में 990, उन्नाव में 953, सोनभद्र में 934 विद्यालय निपुण हुए है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के डायट की पूरी टीम, डीसी ट्रेनिंग समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एस आर जी, ए आर पी, शिक्षण संकुल,अध्यापकगण, शिक्षामित्रगण को ढेर सारी बधाई दी है।
― Advertisement ―
निपुण आंकलन में जनपद जौनपुर अव्वल

Previous article

