जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में शनिवार को छह नाविकों तथा दो गोताखोरों के बीच जीवन रक्षा किट वितरित की गई। विधायक रमेश सिंह की पहल पर शासन से उक्त किट भेजी गई। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बाढ़ व किसी अन्य आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्य संचालन हेतु निषाद, केवट, मल्लाह समाज के लाभार्थियों के बीच वितरित किया गया। नाविक किट के लाभार्थी कमलेश निषाद, राम चंदर निषाद, अशोक, अविनाश, रामवंश व दिनेश निषाद रहे जबकि गोताखोर किट के लाभार्थी राजू व दिलीप निषाद रहे। जिसमें जीवन रक्षा ट्यूब, पतवार, टार्च, रस्सा, लाइफ जैकेट व प्राथमिक उपचार किट शामिल है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय व निषाद पार्टी विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार निषाद मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
नाविकों व गोताखोरों में वितरित हुई जीवन रक्षा किट

Previous article
Next article


