Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनाली जाम होने से संक्रामक बिमारी पैदा हो रही

नाली जाम होने से संक्रामक बिमारी पैदा हो रही

  • सफाई कर्मी का सोते हुए वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज सोंधी ब्लॉक के बड़उर गांव में जहा एक तरफ नाली जाम होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वही सफाई कर्मी इस समस्या से अंजान बने हुए हैं। जिसका खामिया जा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शाहगंज सोंधी ब्लॉक क्षेत्र के बड़उर गांव में नाम नाली जाम होने से एक तरफ संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी इस समस्या से अंजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पंचायत सहायक अधिकारी से फोन करके किया तो उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। इस समस्या से गांव में संक्रमण की भयंकर बीमारी उत्पन्न हो रही है। वही सफाई कर्मी पिंटू सोनकर का सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन आला अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं। एडीओ पंचायत रमेश यादव ने कहा कि नाली का काम सफाई कर्मी का अगर नही साफ कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी का सोते हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच करके उनके खिलाफ सक्त कार्यवाही को जायेगी।