Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनारी सशक्तिकरण के तहत निकाली जागरूकता रैली

नारी सशक्तिकरण के तहत निकाली जागरूकता रैली

  • फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने नारी सशक्तिकरण पर एक जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में अब्दुर्रहमान, रोशनी बरनवाल, विधि सोनी, जे़बा परवीन, राहुल, जिया, सचिन सहित स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने नारी सशक्तिकरण के विषयों पर चर्चा परिचर्चा की। नारी सशक्तिकरण के मुख्य बिंदु पर समाजशास्त्र के प्राध्यापक डा. निजामुद्दीन ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की समाज में भागीदारी सुनिश्चित की जाए जिससे सामाजिक उत्थान को मजबूती मिल सके। इस दौरान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. अमित दया गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. अनामिका मिश्रा, ओम प्रकाश चौरसिया, डा. निजामुद्दीन, सूर्य प्रकाश यादव, गीता देवी, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।