― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरनामांकन मेले में बीएसए ने किया बच्चों का स्वागत, 32 का हुआ...

नामांकन मेले में बीएसए ने किया बच्चों का स्वागत, 32 का हुआ दाखिला

जौनपुर धारा,बदलापुर। विकास खण्ड के अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बाजार में शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने नव प्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर, कांपी, कलम और टॉफी भेंट कर उनका नामांकन किया। इस दौरान 32 बच्चों का नामांकन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की, जबकि राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका डॉ.विभा शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। बीएसए ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बीएसए ने अन्य नव प्रवेशी बच्चों का भी नामांकन कर पाठ्य सामग्री वितरित की और शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व एआरपी राजभारत मिश्रा, डॉ.ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश रजक, राकेश पाल, उमेश चंद्र दुबे, प्रधानाध्यापिका ममता सिंह सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहें।

Share Now...