जौनपुर धारा, सुइथाकला। शनिवार को क्षेत्रीय पुलिस द्वारा क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास से नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी प्रशान्त कुमार पुत्र नीबू लाल हालपता भटौली थाना सरपतहा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के मामले में आरोपी था। जिसे शनिवार को अरसिया मोड़ के पास उपनिरीक्षक सुनील कुमार, लालधर यादव और छट्ठू यादव द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
नाबालिग से छेड़छाड़ का अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Previous article
Next article

