जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का अपरहण और दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गाँव निवासी राजन गौतम पर 23 नवंबर को एक नाबालिग युवती के पिता ने अपहरण कर जबर्दस्ती दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 9 दिसंबर को नाबालिग युवती की बरामदगी भी हो गई थी। किन्तु आरोपित तभी से फरार था। शनिवार भेर में मुखविर से सूचना मिली कि आरोपित राजन गौतम अरुआंवा मोड़ के मुजार गाँव के निकट सड़क पर बैठा और कहीं भागने की फिराक में है जिसके बाद उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने हमराहियों के साथ घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आये जहाँ कागजी कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
नाबालिग का अपरहण व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Previous article
Next article


