Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरनागरिकों में सुरक्षा का एहसास दिलाने सड़क पर उतरी पुलिस

नागरिकों में सुरक्षा का एहसास दिलाने सड़क पर उतरी पुलिस

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली सर्किल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली थाने की पुलिस आजकल हर रोज कहीं न कहीं पैदल गश्त कर रही है। मंगलवार को थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ देवकली, मुफ्तीगंज, बेलांव आदि बाजारों में पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को पुलिस सुरक्षा का एहसास कराया। वहीं शरारती तत्वों को संदेश दिया कि यदि उन्होंने किसी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उनकी खैर नहीं। पैदल गश्त के दौरान कोतवाल ने सड़क की पटरी पर अवैध ढंग से कब्जा करने वाले पटरी दुकानदारों तथा बेतरतीब गाड़ी खड़ी करने वालों को पटरी छोड़कर रहने की हिदायत दी। पैदल गश्त करने वालों में थाने के अनेक एसएसआई, कांस्टेबल तथा मुफ्तीगंज पुलिस चौकी के प्रभारी चंदन राय सहित भारी संख्या में पीएससी के जवान मौजूद रहे।