Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनागपुर की पिच देख भड़के राहुल द्रविड़

नागपुर की पिच देख भड़के राहुल द्रविड़

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में 9 फरवरी से खेला जाएगा। मैच से पहले नागपुर की पिच को लेकर काफी चर्चा चल रही है। पिच की पहली झलक भी आ गई है। इस बीच बड़ा अपडेट ये है कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को पिच पसंद नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल द्रविड़ के कहने पर इसको फिर से बदल दिया गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जो पिच भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयार की गई थी, वह राहुल द्रविड़ को पसंद नहीं आई। इस पिच में स्पिनरों के लिए मदद कम थी। जिसपर द्रविड़ ने ऐतराज जताया। वे पिच पर घास देखकर भड़क गए। VCA को भारतीय टीम के हेड कोच के इस आदेश को आनन-फानन में पूरा करना पड़ा। इसके बाद मैदानकर्मियों को साइड स्क्रीन में भी बदलाव करना पड़ा। राहुल द्रविड़ ने घास वाली पिच की जगह दूसरी पिच को मैच के लिए चुना है। अब क्यूरेटर इसे तैयार करने में जुटे हैं। टीम इंडिया टर्निंग ट्रैक का फायदा उठाना चाहती है। खबर तो ये भी है कि टीम में तीन स्पिनर को मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि नागपुर के मैदान पर भारत के गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। भारत ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैचों में से 4 में जीत एक में हार का सामना किया है।