जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के नवागत एसपी डॉ.कौस्तुभ ने मां शीतला चौकिया धाम में दोपहर में पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं नवागत एसपी डॉ.कौस्तुभ के बाद जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने भी यहां से जाने से पहले माता रानी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब हो कि डॉ.अजय पाल शर्मा का तबादला प्रयागराज के लिए कर दिया गया है। नवागत एसपी डॉ.कौस्तुभ इसके पूर्व अम्बेडकर में बतौर एसपी के पद पर थे। वहां पर उन्होंने इतना अच्छा कार्य किया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अम्बेडकरनगर के मातहतों ने उनकी भव्य विदाई की। वहीं एसपी ने जौनपुर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर शीतला चौकियां धाम में महंत विवेकानंद पंडा, चंद्रदेव पंडा, अरूण कुमार उर्फ टप्पू पंडा ने दोनों अधिकारियों को माता रानी का दर्शन कराया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
नवागत एसपी ने संभला कार्यभार

Previous article
Next article


