Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुर'नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट वितरित, अन्नप्राशन से शुरू हुआ कार्यक्रम

‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट वितरित, अन्नप्राशन से शुरू हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराई गई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित ‘नवनिर्माण के 9 वर्षÓ बुकलेट एवं फोल्डर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयों और मुख्य सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयां बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिसकी सराहना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Share Now...