― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनर्स द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में मुकदमा दर्ज

नर्स द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में मुकदमा दर्ज

  • हास्पिटल संचालक पर लगाया आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार दोपहर बूढ़ूपुर गांव निवासिनी और पेशे से नर्स द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने देर रात हास्पिटल संचालक के विरूद्ध दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश जारी है। गौरतलब हो कि उक्त गांव निवासी राजकिशोर की 20वर्षीया पुत्री प्रीतमाला रविवार दोपहर अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका एक निजी हास्पिटल में बतौर नर्स तैनात थी। बताया जाता है कि मृतका के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में मृतका ने तहसील मुख्यालय के सुल्तानपुर रोड स्थित एक निजी हास्पिटल के संचालक डा.विशाल को आत्महत्या का कारण का आरोपी बताया है। जिसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को मृतका की लाश कब्जे में लेने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। फिलहाल प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह के आश्वासन के बाद लाश कब्जे में लेकर पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में सफल हो सकी थी। इधर मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी के विरूद्ध धारा 376,306और 344के तहत मुकदमा दर्ज कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

Share Now...