जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, बाजारों, चौराहों एवं गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला पुलिस टीम ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संदेश के साथ महिलाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं से अपील की गई कि वे सजग रहें, सुरक्षित रहें और आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें। जागरूकता कार्यक्रम में महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं स्वास्थ्य सेवा 102 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधान, साइबर अपराधों के खतरों एवं उनसे बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई। महिला पुलिस टीम ने बताया कि जनपद के प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, शिकायत निस्तारण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं छात्राओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
नये एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर चलाया व्यापक अभियान

Previous article
Next article

