Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरनमाजियों ने पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नमाजियों ने पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,जौनपुर। पहलगाम में मारे गए शहीदों को आज जुमे की नमाज के बाद शाही अटाला मस्जिद के बाहर ताजीयती जलसे में श्रृद्धांजलि दी गयी, और भारत सरकार से मांग की गयी की दहशतगर्दो के साथ कोई भी रियायत ना की जाये। कार्यक्रम संयोजक मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ह$फीज़ शाह ने कहा की पहलगाम की घटना से पूरी दुनिया के अमन पसंद लोग मर्माहत हैं। इसलिए भारत सरकार को पहल करते हुए पूरी दुनिया से दहशत गर्दी ख़त्म करने के लिए पहल करनी चाहिए। वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद ने इसे कायरता पूर्ण घटना करार देते हुए कहा की इस कृत्य की जितनी निंदा की जाये वह कम है। समाज सेवी एजाज़ अहमद ने कहा की पूरा देश इस वक्त एक है सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है इसलिए सरकार को कोई ठोस फैसला इनके खिलाफ लेना चाहिए। आखिर में मौलाना आ$फा$क ने दुआ के जरिये प्रोग्राम को ख़त्म कराते हुए मुल्क में भाई चारगी मोहब्बत बनी रहे और दहशतगर्द का खात्मा मुल्क से हो इसके लिए खास तौर से दुआ कराई गयी। इस मौके पर अटाला मस्जिद के अध्यक्ष जावेद महमूद, अब्दुल्लाह सिद्दीकी, मेराज अहमद, साकिब अहमद, शाद, साजिद सिद्दीकी, सहित आदि मौजूद रहें।