Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनपं अध्यक्ष के ऊपर हमला करने पहुंचे बदमाश, लोगों की सक्रियता से...

नपं अध्यक्ष के ऊपर हमला करने पहुंचे बदमाश, लोगों की सक्रियता से भाग निकले

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव में स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद खान के दुकान पर शुक्रवार की शाम को हमला करने के नियत से आये बाइक सवार नौ बदमाश आये। मौके पर लोगों के सतर्कता तथा बदलते तेवर देख वे भाग निकले। शनिवार को चेयरमैन ने पुलिस को तहरीर दिया है। नगर पंचायत कस्बे में चेयरमैन की दुकान है। बाइक से उतरते ही उन बदमाशों ने चेयरमैन को गाली देते हुए मारने को बोलने लगे। तब फिरोज अहमद सतर्क हो गए। उनके साथ उस समय दुकान में काफी ग्राहक भी थे। उन युवकों को देखकर आस पास के दुकानदार भी पूरी सतर्क होकर बाहर आ गए। सबका रुख देखकर वे बदमाश भाग निकले। फिरोज खान ने बताया कि एक दिन पूर्व लौकरी गांव निवासी एक दलित युवक से नगर पंचायत के एक सभासद तथा उसी गांव के एक दलित युवक से दलित बस्ती में मारपीट हुई थी। उक्त सभासद मारपीट की घटना का आरोप मेरे ऊपर लगा रहे थे। जबकि मैं अपने दुकान में मौजूद था। उसी घटना को लेकर उन्होंने शुक्रवार की सुबह ही मेरे तथा मेरे भाई के मोबाइल फोन पर कॉल करके गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी भी दिया। शुक्रवार की शाम को यह घटना भी उसी सभासद ने कराया है। फिरोज खान ने सारी जानकारी सीओ सिटी तथा प्रभारी थानाध्यक्ष की मोबाइल पर रात को दे दिया था। शनिवार को घटना की तहरीर तथा सीसी कैमरा का विडीओ फुटेज व फोटो भी दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय राय ने कहा कि तहरीर मिली है।