जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के काली प्रसाद इण्टरमीडिएट कॉलेज परिसर में स्वच्छता सम्बन्धी प्रतिज्ञा छात्रों को नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहीला एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम लालबहादुर द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए अध्यक्ष व प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों को साफ सुथरा रखने में अपना विशेष सहयोग प्रदान करें। शपथ कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष व प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छता को लेकर कॉलेज परिसर में हरी झंडी दिखाते हुए एक रैली निकाली गई। यह रैली कस्बे में भ्रमण कर लोगों को साफ-सफाई रखने और प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का समापन वार्ड में भ्रमण करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में जाकर समापन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहीला, प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम लालबहादुर, सभासद रविकांत मोदनवाल, ओवैश खान, जोगेंद्र निषाद, शहनवाज, अजहर, कयूम खान, शिराज खान, जगत नारायण, अवध नारायण, शाह नेयाज अहमद, संतोष राजभर, राजमन, शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
नगर पंचायत में नेशनल यूथ-डे का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Previous article
Next article

