जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के कार्यालय प्रांगण में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय जफराबाद के प्रांगण में कार्यालय के कर्मचारियों के उपस्थिति में संचारी रोग के नियंत्रण के को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में संचारी रोग के नियंत्रण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी सफाई कर्मियों को अपने-अपने वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई, नाली सफाई आदि करने के लिए निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद रविकांत मोदनवाल, राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, रिजवान, सूरज, बृजेश, नवनीत आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
नगर पंचायत परिसर में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक

Previous article


