जौनपुर धारा, शाहगंज। जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण आयेदिन नगर में जाम लगता है। मामले में कई बार क्षेत्रिय पुलिस-प्रशासन ने भी हस्तक्षेप कर समझाया बावजूद इसके दुकानदारों पर खासा असर नहीं पड़ा। वहीं कुछ स्थानीय जागरूक लोगों का यह भी मानमा है कि यदि क्षेत्रिय प्रशासन कभी ज़रा सा भी कड़ाई करता है तो यही दुकानदार गरीबी का हवाला देकर दबाव बनाने लगते है। अगर ये दुकानदार अपनी दुकानें नाले की हद के अंदर लगाए तो बहुत हद तक नगर के सबसे व्यस्ततम इलाके कोतवाली चौराहा और घास मंडी चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाये। कुछ कतिपय दुकानदारों ने तो अपने दुकान के आगे की पूरी सड़क को ही घेर कर रखा है। इसमें राहगीरों परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकान सहित ठेले, खोमचे वाले भी अपनी दुकानें सड़क के पटरियों पर पूरी तरह कब्ज़ा कर अपने दुकानों का सामान फैलाकर खुलेआम अतिक्रमण कर जाम को बढ़ावा देते है। पुलिस जब फटकारती है तो सामान हटा लेते है मगर फिर दूसरे दिन वही हाल हो जाता है, जो जाम का एक प्रमुख कारण बन जाता है। इस सम्बंध में डीएसपी अजीत सिंह चौहान से पूछने पर उन्होंने कहा कि जाम से निजात के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है हर चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहती है,फिर भी अगर कहीं कोई दुकानदार अतिक्रमण कर जाम का कारण बन रहा है तो उचित कार्यवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
नगर के व्यस्ततम इलाके में जाम का कारण बन रहे अतिक्रमण करने वाले दुकानदार


