Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनकदी सहित दस लाख रुपए का जेवरात उठा ले गए चोर

नकदी सहित दस लाख रुपए का जेवरात उठा ले गए चोर

जौनपुर। केराकत कोतवाली के पतौरा व खटहरा गांव से  एक ही रात में 14 हजार नगद सहित आठ से दस लाख का जेवरात उठा ले गये। केराकत कोतवाली के पतौरा गांव निवासी राकेश यादव के पीछे लगा दरवाजे से चोरो ने घुस कर एक सोने का हार दो सोने की सिकड़ी दो सोने की अंगुठी दो पायल एक हसुली व दस हजार नकद उठा ले गये। वहीं से सटा गांव बीस मीटर की दूरी पर खटहरा गांव निवासी खेलावन यादव के घर से एक सोने का हार, दो सोने का झुमका, एक सोने का मांग टीका, दो चांदी की पैजनी, एक सोने की नथिया, एक सोने की मंगल सूत्र, पांच जोड़ा चांदी का मीना, तीन सोने की अंगुठी, एक चांदी का करधन, एक सोने का लाकेट, एक सोने का चन्द्रमा, दो चांदी की बचकानी पायल, दो चांदी का चुल्ला, चार हजार नकद उठा ले गये। लोगो के अनुसार दोनो घरों का मिला कर 14हजार नकद सहित सब मिला कर आठ से दस लाख रुपए के कीमत की जेवरात उठा ले गये। चोरो ने राकेश के घर से पचास मीटर की दूरी पर धान की खेत में बक्सा व बैग फेक दिए थे। सूचना पर 112नम्बर की पुलिस व फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट टीम के एसआई सुबाष सिंह व मुख्य आरक्षी सुजेश कुमार मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दिए थे।