Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधार्मिक स्थलों पर जारी है भजन कीर्तन व रामकथा का आयोजन

धार्मिक स्थलों पर जारी है भजन कीर्तन व रामकथा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मकर संक्राति से ही मंदिरों व अध्यात्मिक स्थलों में भजन कीर्तन, रामकथा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 14 से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ ही रामकथा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया जा रहा है। तहसील शाहगंज में 19 जनवरी को नरेंद्र बहादुर यादव के द्वारा श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर गोला बाजार, राम जियावन यादव द्वारा श्रीहनुमान मंदिर पोस्ट ऑफिस नगर पंचायत खेतासराय, राममिलन यादव द्वारा बानदाइत मंदिर धिरौली नानकर तहसील केराकत में योगेंद्रनाथ चौबे के द्वारा हनुमान मंदिर ग्राम बरइछ, सुभाष चंद्र यादव के द्वारा शिव मंदिर ग्राम चंदवक, सुनील यादव के द्वारा दुर्गा जी मंदिर ग्राम ओइना, तहसील मछलीशहर नंदलाल नागर के द्वारा मेहरमा मंदिर ग्राम सराय युसूफ, चंदन निषाद के द्वारा अहमदपुर कैथोलिक, अशोक कुमार के द्वारा राम जानकी मंदिर ग्राम सकरा, तहसील मड़ियाहूँ में अब्दुल रशीद के द्वारा राम जानकी मंदिर सुरेरी, राजकुमार यादव के द्वारा शिव मंदिर व हनुमान मंदिर कटौना, अशोक कुमार यादव के द्वारा हनुमान मंदिर भीमपुर, जगदीश यादव के द्वारा हनुमान मंदिर नोनारी सहित जनपद के प्रमुख मंदिरों में पंजीकृत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।