Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधान क्रय कार्य में कार्मिकों की प्रशिक्षण कार्यशाला बैठक संपन्न

धान क्रय कार्य में कार्मिकों की प्रशिक्षण कार्यशाला बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में धान क्रय कार्य में कार्मिकों की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि शासन द्वारा किसान भाईयों को मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद का लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जौनपुर में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26में धान खरीद हेतु कुल148 धानक्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। खाद्य विभाग के-36, पी.सी.एफ.के-68, पी.सी.यू.के-32, मण्डी समिति के-11 एवं भा.खा.नि. का-01 क्रय केन्द्र खोला गया है। शासन द्वारा धान खरीद का समर्थन मूल्य कामन रू.2369 एवं ग्रेड ए-2389 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। शासन की महत्वपूर्ण धान खरीद योजना 01 नवम्बर से प्रारम्भ होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। क्रय केन्द्र खुलने का समय प्रात: 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जनपद का धान क्रय लक्ष्य 160000 मी.टन निर्धारित किया गया है। किसानों से धान की खरीद ई-पॉप मशीन से केन्द्र प्रभारी व किसान की आईरिस स्कैन करते हुये आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से की जायेगी। जनपद में अब तक 2730 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है, जिसके सापेक्ष 454 किसानों का सत्यापन हुआ है। धान बिक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं उनका आधार नम्बर कृषक पंजीकरण के समय फीड कराना अनिवार्य होगा। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देश किया कि कल तक सभी लोग ई-पॉप मशीन प्राप्त कर लें, सभी धान क्रय केन्द्रों पर हैण्डलिंग/परिवहन ठेकेदारों द्वारा योगदान कर लिया जाये तथा जिन केन्द्रों पर ठेकेदारों की तैनाती नहीं है, उन पर तैनाती शीघ्र पूर्ण करवा ली जाये, पूर्व वर्षो में केन्द्रों पर धान विक्रय करने वाले कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर किसान पंजीकरण में प्रगति लायें तथा क्रय केन्द्रां पर धान खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाऐं पूर्ण कराते हुए 01 नवम्बर से नियमानुसार धान खरीद का कार्य सम्पादित करेगें। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ/पीसीयू/ भाखानि/मंडी समिति, समस्त मण्डी सचिव, वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, अपर जिला सहकारी अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहें।