Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधान की रोपाई है, नहर भी है मगर पानी नहीं

धान की रोपाई है, नहर भी है मगर पानी नहीं

  • नहर में पानी न आने से क्षेत्र के दर्जनों किसान है हलकान

जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी तहसील क्षेत्र के थानागद्दी मध्य से गुजर रही शारदा सहाय खंड 36 ब्रांच नहर में पानी कई महीनों से नहीं आने से नहर पूरी तरह से सूख चुकी है। नहर के पानी से टड़वा, खर्गसेनपुर, सोहनी, नाऊपुर, थानागद्दी, बराई, नुआव, जमुआ, रतनुपुर सहित लगभग अन्य दर्जनों गांवों के किसान खेती पर निर्भर हैं। इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है ऐसे में नहर में पानी न आने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पूर्व विधायक केराकत द्वारा क्षेत्र के टड़वा कैनाल का जीर्णोद्धार कराने हेतु चार करोड़ तीस लाख अटठावन हजार स्वीकृत राशि की गयी परंतु न कार्य पूरा हुआ और न ही पानी की किल्लत खत्म हुई। आज भी परेशानी पूर्व की तरह बनी हुई हैं जिसको लेकर जिम्मेदार अफसर व जनप्रतिनिधि पूरी तरह से बेखबर दिख रहे है जिसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के किसान विवेक सिंह, संजय यादव, डब्बू सिंह, पंकज यादव, भेला वर्मा, राज कुमार आदि किसानों ने बताया की धान की रोपाई पानी के अभाव में नहीं हो पा रही है। आर्थिक रूप से मजबूत किसान तो मशीन से धान की रोपाई कर रहे हैं वही गरीब मजदूर किसान डीजल महंगा होने की वजह से ऐसा कर पाने में असमर्थ साबित हो रहे है।