जौनपुर। मडियाहू तहसील क्षेत्र के रामपुर थाना अन्तर्गत दामोदरा स्थित जीसस जूनियर हाई स्कूल में रविवार को कथित धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया गया। विद्यालय परिसर की तलाशी के दौरान, पुलिस को बाइबल, यीशु की तस्वीरें, विभिन्न धार्मिक पुस्तकें और क्राफ्ट सामग्री बरामद हुई है।पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण के प्रयास के संकेत मिले हैं। स्थानीय संगठनों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
धर्मातरण के आरोप में जीसस स्कूल संचालक गिरफ्तार

Previous article


