Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरदोनों आंख के अंधे व्यक्ति ने लगाई जान-माल के सुरक्षा की गुहार

दोनों आंख के अंधे व्यक्ति ने लगाई जान-माल के सुरक्षा की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ निवासी दोनों आखों का अंधे व्यक्ति दीपक यादव पुत्र सतीश चन्द यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके दादा शिवनाथ यादव पुत्र सरजू यादव द्वारा एक पंजीकृत वसीयतनामा प्रार्थी व अन्य दो भाईयों के नाम लिख दिया था, मेरी माता चन्द्रकला देवी व पिता सतीश चन्द्र यादव प.क.11 के आधार पर वसीयतनामा को छुपाकर अपना नाम दर्ज कराते हुए, तमाम जायजात जमीन आराजी को बेचकर अय्यासी करने लगा और हम भाईयों के साथ अन्याय व शोषण करने लगे, उक्त स्थिति में मेरी माँ चन्द्रकला देवी अत्याधिक शराब का सेवन करने लगी घर की स्थिति दशा को देखकर मेरे द्वारा विरोध किया गया, तो मेरी माँ चन्द्रकला देवी व पिता सतीश चन्द्र यादव हम प्रार्थी को बंधक बनाकर बुरी तरह मारा-पीटा जाने लगा, यहाँ तक कि रात्रि में हत्या करके गोमती नदी में फेकने की योजना बना डाली थी। जिसकी खबर सोशल मिडिया अखबार में प्रकाशित किया था। दीपक ने उचित एवं वैधानिक कार्यवाही करते हुए, खुद के जान माल की सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाया है।