जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय उ.नि. राकेश कुमार राय के संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को समय करीब 7.30 बजे क्षेत्र भ्रमण व वर्तमान में हो रहे लगातार चोरी व छिनैती, वाहन चोरियों के दृष्टिगत रवाना होकर तरहटी मोड पर मौजूद थे कि तभी दो संदिग्ध प्रमोद यादव पुत्र राकेश यादव 22 वर्ष व इन्द्रजीत यादव पुत्र मंगरू यादव 30 वर्ष निवासीगण छनेहता थाना मुंगराबादशाहपुर प्रतापगढ़ तिराहे से आते हुए दिखाई दिये जिनको तरहटी मोड़ पर करीब 7.30 बजे गिरफ्तार कर थाना हाजा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

Previous article
Next article


