Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरदो चोरी की बाइक संग अभियुक्त गिरफ्तार

दो चोरी की बाइक संग अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चन्दवक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक बरामद की वहीं आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद कर लिया। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान रेलवे क्रासिंग बीरीबारी के पास दो युवक बाइक से आते दिखे। चेक किया गया तो बाइक चोरी की निकली। एक आरोपी मौका देख भाग गया दूसरे ने पूछताछ में अपना नाम प्रमोद खरवार पुत्र सुदर्शन खरवार निवासी बीरीबारी बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक बरामद की गई। भागने वाले युवक का नाम बीरू यादव पुत्र राम किशुन निवासी नरकटा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Share Now...