जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में बारह घंटे के अन्तराल पर दो अलग-अलग जगहों पर हुए सडक हादसे में जहां एक वृद्धा की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। मौत की खबर पाते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं दूसरी ओर घायल हुए युवा समाजसेवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। परिजनों की मांग पुलिस पंचनामा कराकर वृद्धा की लाश परिजनों को सौंप दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह क्षेत्र की अड़सठ वर्षीया कदिरापुर गांव निवासिनी शकुंतला देवी पति हौसला प्रसाद तिवारी के साथ आटो रिक्शा द्वारा दवा लेने के लिए सुल्तानपुर जा रही थी। ऑटो जैसे ही ईशापुर गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार पति पत्नी समेत सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां परिजनों की मांग पर पुलिस मामले में पंचनामा कराते हुए लाश को परिजनों के हवाले कर दिया। मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी तरफ सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी युवा समाजसेवी रवीन्द्र गुप्ता ऊर्फ बड़ेलाल पुत्र स्व अवधराज बुधवार देर शाम बाजार स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास बनसुअरा से भिड़कर घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया। वह बाइक द्वारा कहीं से घर वापसी कर रहे थे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत, दूसरा घायल

Previous article
Next article


