जौनपुर धारा,जौनपुर। होलकर वंश की वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मे एक संगोष्ठी आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि अरुण सिंह को राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अरुण सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्हें एक वीरांगना और शासक के साथ सामाजिक सुधारक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने न केवल एक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया बल्कि पूरे भारतवर्ष में घूम-घूम धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को पूरा किया। उन्होंने आगे बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ आदि तमाम धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं मंदिरों के निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा ऐसे में भारतीय जनता पार्टी उनकी 300वीं जयंती को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में जन सहयोग से मना रही है और जन जन तक उनके कार्यों को भी पहुंचा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी गाँव में जन्मी अहिल्याबाई होलकर एक साधारण परिवार से थीं उनके पिता मनकोजी राव शिंदे गांव के मुखिया थे एक युवा लड़की के रूप में उनकी सादगी और सुचरित्र के संयोजन ने मालवा क्षेत्र के राजा मल्हार राव होलकर का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, न्यायप्रियता और समाज कल्याण के कार्यों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि होलकर वंश की महान शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को विशेष रूप से स्मरणीय बनाने के लिए भाजपा 21 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जायेगा इस अभियान के जरिए न सिर्फ अहिल्याबाई की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जनता के बीच प्रस्तुत करना है। बैठक में अहित्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश सिंह ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। इसके उपरांत वह तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सद्भावना पुल से जोगियापुर होते हुए कलेक्टर कैंपस में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुआ। उन्होंने तिरंगा यात्रा पर बोलते हुये कहा कि भारत ने सीमा पार हमलों को रोकने और उनका प्रतिरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। यह कार्रवाई नपी-तुली और बिना उकसावे वाली रही। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ही मोदीजी ने सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी थी। ऑपरेशन सिंदूर बहुत सोच-समझकर किया गया है जल्दबाजी में नहीं किया गया है पाकिस्तान के घर में घुसकर मारें।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
देवी अहिल्या की जयंती पर 21 से 31 मई तक चलेगा सुशासन अभियान

Previous article


