जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौबीस वर्षीय युवती के साथ हुए दुराचार के मामले में स्थानीय थाने में सम्बन्धित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी एक फौजी और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि उक्त फौजी शादी का झांसा देकर युवती के साथ लव इन रीलेशन शिप के तहत रहा करते थे। इसी बीच युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर उसने इन्कार कर दिया। अन्ततः युवती की तहरीर पर स्थानीय थाने में फौजी दिलशाद के विरूद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कर मामले में पुलिस आवश्यक शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
दुराचार के मामले में फौजी पर मुकदमा दर्ज



