बॉलीवुड स्टार्स ने धूमधाम से दिवाली मनाई और अपने तमाम चाहने वाले फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने भी दिवाली की तस्वीरें शेयर की हैं और इस पर लोगों का ध्यान गया है। दरअसल, इन फोटोज में कृति सेनॉन की प्ाâैमिली के अलावा उनके कथित बॉयप्रâेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग ने एक बार फिर अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि कृति सेनॉन और कबीर बहिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। अलग-अलग तस्वीरों में अपनी फैमिली के अलावा इंडस्ट्री के स्टार्स के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में कृति सेनॉन के साथ कबीर बहिया के अलावा बहन नुपुर सेनॉन और उनके बॉयप्रâेंड स्टेबिन बेन नजर आ रहे हैं। कृति सेनॉन के दिवाली सेलिब्रेशन में फैमिली के साथ कबीर बहिया का शामिल होना लोगों को कयासबाजी करने पर मजबूर कर रहा है। लोगों का कहना है कि कृति सेनॉन की फैमिली ने कबीर बहिया के साथ उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। हालांकि, कृति सेनॉन की तरफ से कबीर बहिया संग रिश्ते को लेकर को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
― Advertisement ―
दीवाली की वायरल फोटो में Kriti Senon संग नजर आ रहें Boyfriend

Previous article

