जौनपुर धारा, जौनपुर। देशभर में 22जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की भांति मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।इसी क्रम में आज रामोत्सव से पहले जनपद में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं सफाई करते हुए अन्य को भी साफ-सफाई हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार व कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से 22 जनवरी को दीपाली की तरह घरों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि को स्वच्छ करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
दीपावली की भांति जोरों पर है प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी

Previous article

