Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरदिव्या यादव बनीं एक दिन की मीरगंज थाना प्रभारी

दिव्या यादव बनीं एक दिन की मीरगंज थाना प्रभारी

जौनपुर। मीरगंज थाने में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2025 को एक अनूठी पहल की गई। किस्मती अवध नारायण इण्टर कॉलेज भीदूंना मीरगंज की कक्षा 10की छात्रा दिव्या यादव को एक दिन के लिए मीरगंज थाने का प्रभारी बनाया गया। रविवार को विद्यालय बन्द होने के बावजूद नाम चयनित होने के कारण यह प्रक्रिया किया गया, यह कदम महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद, दिव्या यादव ने मीरगंज थाना क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने दो प्रकरणों की सुनवाई की और उनका निस्तारण भी किया, जिसमें एक जमीनी विवाद से संबंधित मामला शामिल था। दिव्या यादव ने महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी मछली शहर के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सुरक्षित व सम्मानजनक स्थान दिलाना है। दिव्या यादव श्री शिव शंकर यादव की पुत्री हैं और जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के भीदूंना की निवासी हैं। वह किस्मती अवध नारायण इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा हैं।