Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरदलित परिवार का धर्मान्तरण विश्व के सभ्य समाज के मानवाधिकारों का हनन...

दलित परिवार का धर्मान्तरण विश्व के सभ्य समाज के मानवाधिकारों का हनन : श्रीगुरुजी

  • रामपंथ संवाद में शामिल हुईं सैकड़ों दलित महिलाएं

जौनपुर धारा, केराकत। श्रीराम परिवार भक्ति आंदोलन की लहर सोनभद्र के पाटी गांव से शुरू होकर आग की तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में फैल रही है। आदिवासी समाज की पहल पर सोनभद्र में रामपंथ ने भगवान श्रीराम के साथ उनके भाइयों और उनकी पत्नियों का मंदिर बनवाकर वैश्विक परिवार को बचाने की बड़ी पहल कर दी है। उक्त बाते डेहरी गांव के दलित बस्ती में रामपंथ संवाद में पहुंचे विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुरुजी ने संवाद को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दलित समाज हिन्दू धर्म और संस्कृति का संरक्षक रहा है। जब भी धर्म पर कोई संकट आया है। तब दलित परिवारों ने अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। भगवान राम की भक्ति के साथ उनके पूरे परिवार की भक्ति संयुक्त परिवार को बचाने वाली होगी, आपसी भरोसा बढ़ेगा। भगवान राम का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा तो एक दूसरे के लिए त्याग की प्रवृत्ति बढ़ेगी। माताओं की पूजा से महिलाओं को शक्ति मिलेगी और अपने अधिकारों के लिए लड़ने में सक्षम होंगी। श्रीराम परिवार की भक्ति से परिवार और समाज ताकतवर होगा। अब राम परिवार की भक्ति का आंदोलन हर गांव में फैलेगा। गौरतलब है कि डेहरी गांव की नीतू और रीता के नेतृत्व में दलित महिलाओं की बड़ी सभा बुलाई थी। श्रीगुरूजी का काफिला बकुलिया बाजार पहुंचते ही जिला चेयरमैन नौशाद शेख के नेतृत्व में लगभग दर्जन भर गाड़ियों से पहुंचे कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात डेहरी गांव में पहुंचते ही दलित महिलाओं ने श्रीगुरुजी का आरती उतारकर स्वागत किया। संवाद समाप्ति के बाद भगवान राम परिवार की पवित्र तस्वीर दलित महिलाओं में वितरण की गई। तस्वीर देखकर महिलाओ के आंखों से आंसू आ गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अर्चना भारतवंशी, नेशनल कोआर्डिनेट आभा भारतवंशी, दलित चिंतक ज्ञान प्रकाश, नजमा परवीन, संतोष कुमार, फरहान अहमद, अफरोज खान मोनी, सुभाष यादव, मो.सादिक, नीतू, रीता, नीलम, वन्दना, लीलावती, मीना, कुमारी, उषा, शीला, सितारा, राधिका, फुला आदि लोग मौजूद रहे।