- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में करने गया था चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर शुक्रवार शाम एक हौसला बुलंद चोर दरवाजा तोड़कर विद्यालय में चोरी करने का प्रयास कर रहा था कि ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि अतरौरा गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर शुक्रवार शाम एक युवक ने पहुंचकर दरवाजा तोड़कर विद्यालय में रखें गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और 20 किलो राशन लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी और उसका पीछा किया पास जाकर देखा तो युवक विद्यालय के सामान को लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मौके से युवक को और विद्यालय के सामान को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान वरुण पाठक पुत्र जयप्रकाश पाठक निवासी अतरौरा के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त से मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।



