Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथाने के पास से हटवाया गया अतिक्रमण

थाने के पास से हटवाया गया अतिक्रमण

जौनपुर धारा,सुजानगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी राजीव मल्ल व इंस्पेक्टर बीरेंद्र यादव की निगरानी में पुलिस ने कई वर्षों से थाने की बगल की दीवार पर गुमटी रखकर चाय पान की दुकान चला रहे अतिक्रमण को हटवाया। इस सम्बन्ध में दुकानदारों को पूर्व में कई बार सूचित कर दिया गया था। थाने के आसपास झाड़ी में तब्दील वृक्षों की कटाई छंटाई कराई जा रही है। पुलिस के अतिक्रमण हटाने से सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। महाकुंभ की तैयारी का असर थाने पर स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है। थाने के आस-पास साफ-सफाई और दीवारों की रंगाई पुताई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। थाना परिसर के दीवारों में लाइटे लगाई जा रही है। अब थाना परिसर लाइटो की रोशनी से जगमग होगा। महाकुंभ के यात्रियों के रुकने बैठने की व्यवस्थाएं सुलभ रहेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि महाकुंभ मेला में आने-जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सड़क पर किसी भी तरह से जाम न लगे, इसे देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई है।