जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के थाना पर पंजीकृत मुकदमें की धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस मुकदमा वादी सैय्यद कौसर मेहदी उर्फ शम्सी आजाद पुत्र सैय्यद हसन मेहदी निवासी मोहल्ला पानदरीब के तहरीर पर थाना कोतवाली में मिर्जा जलील पुत्र अच्छे, रमी मिर्जा पुत्र वकार उर्फ निसार, साजन पुत्र अज्ञात आदि के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया है।

आरोप है कि शम्सी आजाद के हुए जानलेवा हमले के विरोध में दर्ज मुकदमें के विवेचना के क्रम में जांच व आवश्यक कार्यवाही में उ.नि.गोविन्द मौर्य मह हमराह कोबरा 02कर्मचारीगण के मुकदमा वादी के साथ मौके पर पहुचे जहाँ पर मिर्जा जलील व रमी मिर्जा के घर पर पहुचकर सैय्यद कौसर मेहदी उर्फ शम्सी आजाद से मिर्जा जलील के साथी व मोहल्ले के लोगों ने मुकदमा वादी के तू-तू मै- मै करने लगे तथा एक गोल बनाने लगे। मौके पर ही चौकी सिपाह के कोबरा 04के कर्माचारीगण को बुलाया गया, और शान्ती व्यवस्था हेतु मोहल्ले के लोगो को काफी समझाने का प्रयास किया गया। परन्तु मर्जा जलील के समर्थन में मोहल्ले व उनके दोस्तो ने एक गोल बनाकर विरोध किया। वे लोग समझाने बुझाने के बावजूद भी उग्र होने लगे थे, सभी उपाय असफल होते देख मौके पर क्षेत्र में मामूर मोबाइल 02 के अधिकारी से सम्पर्क कर वहाँ पर इक्कठ्ठे लोग जो मुकदमा वादी से उम्र व शोरगुल कर रहे थे, जिनको कारण बताकर हिरासत पुलिस लिया गया। उक्त दौरान नगर के शिया समुदाय के लोगों ने कोतवाली का घंटों तक घेराव किया, और उग्र प्रदर्शन करने लगे। जिसमें बहुत समझाने के बाद ही शान्ति भंग की कार्यवाही करते हुए तबरेज हैदर, मिर्जा सलमान हैदर, दिलशाद, सिराज अली, जाकिर हुसैन, रजि हैदर, शहबाज, काशिम हैदर सहित कुल १७ लोगों का चालान किया गया, तथा अन्य नामित अभियुक्त नामित मिर्जा जलील, रमी मिर्जा के साथ ही साजन पुत्र मंशीफ मौके से हट बढ़ गये थे। जिनका चालान 126/135 बीएनएसएस में करते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय को भेजा गया। गिफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक अशोक कुमार सिहं, उ.नि.गोविन्द मौर्या, कोबरा 02 पुरानी बाजार, कोबरा 03सिपाह, द्वितीय मोबाइल कर्मचारीगण मौजूद रहें।
दूसरे पक्ष ने लगाया यह आरोप
वहीं शिया समुदाय के दूसरे पक्ष का आरोप है कि भाजपा नेता शम्सी आजाद ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था, हालांकि ईरान जो शिया मुल्क है उसकी लड़ाई इजरायल और अमरीका से हाल ही हुई थी और अभी भी हालात युद्ध जैसे है। ऐसे में भाजपा नेता द्वारा ट्रंप की जीत के लिए मन्नत मांगी गई थी, जिसका असर ये हुआ कि शिया मुसलमानों का बड़ा तबका इनसे नाराज चल रहा है। शहर के सदर इमामबाड़े में 10 मुहर्रम के दिन जब भाजपा नेता नौहा पढ़ने मंच पर चढ़े तो बड़ी संख्या में मौजूद शिया मुस्लिमों के नौजवानों ने इन्हें मंच से खींचकर उतार दिया और जमकर विरोध किया। किसी तरह मामले को संभाला गया जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन हुआ है।


