जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में एक स्थानीय सभागार में जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ.अरविंद राजभर ने की। बैठक में जिला संगठन, सभी विधानसभा, ब्लॉक व बूथ स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए और संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि ने बैठक को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रदेशभर में अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर अकेले लड़ेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि 15दिनों के भीतर संगठन के सभी अधूरे गठन को हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी फिलहाल जनपद जौनपुर की जफराबाद, केराकत, शाहगंज एवं मल्हनी विधानसभाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है और इन क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूरे देश में एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। बैठक में विभिन्न दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पूर्व पार्टियों को छोड़कर सुभासपा की सदस्यता भी ग्रहण की। उक्त अवसर पर डॉ. जेपी सिंह, रितेश राम, अरविंद सिंह मखदू, हरिलाल राजभर, मोहम्मद निहाल अंसारी, हर्ष राजभर, शनि राजभर, बृजभान राजभर सहित आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष चंदन राजभर ने किया, जबकि समापन अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ.जेपी सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त कर किया।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
त्रिस्तरीय चुनाव अकेले लड़ेगी सुभासपा


