Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरत्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने ली तैयारी बैठक

त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने ली तैयारी बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा, शारदीय नवरात्रि सहित आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाए। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, एक्सईएन जल निगम शहरी को सीवर के सभी ढक्कन बंद करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को सख्त निर्देश दिए गए कि जर्जर तार और खंभे बदल दिए जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि कहीं भी जल जमाव न हो, इसका समुचित प्रबंधन किया जाए, तथा प्रमुख मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था भी होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिपाह से शाही किला, पॉलीटेक्निक चैराहे से रूहट्टा सहित समस्त प्रमुख मार्गों पर सड़क मरम्मत कराने, सड़कों की पैचिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की दशा में जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष सड़क, विद्युत, कूड़ा उठान, सुरक्षा आदि संबंधित समस्याएं रखी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी पंडाल लगाए जाएं, वहां फ्लेक्स पर आयोजक के नाम मोबाइल नंबर अवश्य प्रदर्शित होने चाहिए। पण्डालों में प्रवेश और निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए की सड़क अवरोध कर तथा हाई टेंशन तार के नीचे पंडाल न बनाएं जाएं। डीजे कम डेसीबल की आवाज पर बजाएं जाएं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि सद्भाव के साथ परंपरागत तरीके से धूमधाम से आगामी त्योहारों को मनाएं। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने निर्देश दिए कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए तथा वालेंटियर की ड्यूटी भी लगाई जाए और उनका आईडी भी अवश्य होना चाहिए। पण्डाल में अग्निशमन की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए, विद्युत से संबंधित सावधानियां भी बरती जाए। उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के संबंध में भी पुलिस विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है। थाने स्तर पर भी बैठक कर ली जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वि.एवं रा.राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित जिला शांति समिति के सदस्यगण सहित अन्य उपस्थित रहे।