Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeमनोरंजनतेजस्वी प्रकाश ने गोवा में रोमांटिक ढंग से मनाया करण कुंद्रा का...

तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में रोमांटिक ढंग से मनाया करण कुंद्रा का बर्थडे

टीवी सीरियल स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी वर्ल्ड के चर्चित कपल हैं। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 के दौरान हिस्सा लिया था। जहां दोनों सितारे इस गेम शो में एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। इसके बाद से ये स्टार कपल अपने रिश्ते को मजबूती देने में लगा है। अब हाल ही में टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा ने अपनी गर्लप्रâेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ गोवा में बेहद रोमांटिक बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयप्रâेंड करण कुंद्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अब फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमें दोनों स्टार कपल गोवा में रूमानी शाम बिताते दिखे। इस दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे में गुम नजर आए। दोनों सितारों ने एक दूजे के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाईं। ये तस्वीरें बताती हैं कि टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा के बर्थडे को खास बनाने के लिए अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने खास इंतजाम किए। अदाकारा तेजस्वी प्रकाश की अपने बॉयप्रâेंड के साथ सामने आई ये तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच ले गई है। तस्वीरों में अदाकारा अपने बॉयप्रâेंड की बांहों में झूलती दिख रहीं हैं। अदाकारा करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। जिसकी झलक आप यहां देख सकते हैं। अदाकारा तेजस्वी प्रकाश के साथ उनके बॉयप्रâेंड करण कुंद्रा बेहद रोमांटिक नजर आए। दोनों सितारों ने साथ में शैंपेन का भी मजा लिया। सामने आईं ये तस्वीरें इशारा देती हैं कि टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा के बर्थडे का सेलिब्रेशन करीब 2 दिन तक चला था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने रंग भर दिए। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे संग बेहद हॉट तस्वीरें क्लिक करवाईं हैं। टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस दौरान परफेक्ट कपल की तरह पोज करते दिखे।

Share Now...