जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास हुए एक हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार पुत्र व उसकी मां घायल हो गई। खुटहन थाना क्षेत्र के गैरवाह निवासी संगीता देवी अपने पुत्र के साथ मंगलवार को सुबह बाइक से आजमगढ़ की तरफ किसी कार्य से जा रही थी। तेज रफ्तार बाइक थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर चोरसंड सीएचसी के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के फलस्वरूप बाइक पर सवार संगीता देवी 42 व उनका बेटा घायल हो गए जिन्हें सीएचसी चोरसंड के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संगीत के सिर में गंभीर चोट आई है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटा घायल

Previous article


