Homeखेलतूफान मचाने आ गया वीरेंद्र सहवाग का बेटा, इस टीम में हुआ...

तूफान मचाने आ गया वीरेंद्र सहवाग का बेटा, इस टीम में हुआ सेलेक्शन

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को दिल्ली की टीम में मौका मिला है। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंडर-16 टूर्नामेंट में उनका चयन किया गया है। अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को कायल करने वाले और विरोधी टीम में तबाही मचा देने वाले वीरेंद्र सहवाग का हर क्रिकेट फैन दीवाना है। टेस्ट क्रिकेट में भी वनडे स्टाइल बल्लेबाजी और पहली बॉल से ही बॉलर्स पर धावा बोलना वीरेंद्र सहवाग को सबसे खतरनाक प्लेयर में से एक बनाता था। अब फैन्स के लिए एक बढ़िया खबर है क्योंकि वीरेंद्र सहवाग का बेटा अब प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रख चुका है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिल्ली टीम के स्क्वॉड में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी शामिल किया गया है। 15 साल के आर्यवीर अब क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली की टीम अभी बिहार के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है, हालांकि आर्यवीर को इस मैच में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन बड़े स्तर पर उनकी एंट्री हो गई है, ऐसे में फैन्स को एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग की झलक मैदान पर दिख सकती है। आर्यवीर सहवाग के इंस्टाग्राम को देखें तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की कई वीडियो पोस्ट की हुई हैं, जिसमें वह अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह ही स्टांस लेते नज़र आ रहे हैं और नेट्स में बॉलर्स पर प्रहार कर रहे हैं। अगर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी गिनती ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें करीब 50 की औसत से 8586 रन उनके नाम हैं, साथ ही 251 वनडे में करीब 35 की औसत से 8273 रन वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here