Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरतीसरी बार युवती को भगा ले गया आशिक

तीसरी बार युवती को भगा ले गया आशिक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर में लाइन बाजार क्षेत्र के एक स्थान पर अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां एक युवक के सिर पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि लड़की को तीसरी बार लेकर भाग गया। इससे पहले उसी लड़की को भगाने के जुर्म में जेल भी काट चुका है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 18वर्षीय पुत्री को एक युवक द्वारा धमका कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसकी बेटी को युवक तीन बार भगा चुका है। भागने, भगाने के किस्से तो अपने बहुत सुने होंगे, पर एक ही युवती को युवक अपने साथियों के साथ एक दो, नहीं तीन-तीन बार भगा के जाने का एक मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक युवक, एक लड़की को भगाने कें जुर्म में जेल तक भी जा चुका है, बावजूद उसके जेल से जमानत मिलने पर पुन: अपने साथियों के साथ मिल कर युवती को भगा ले गया। तीसरी बार युवती की मां ने जब अपनी बेटी की मोबाइल के काल रिकार्डिंग को चेक किया तो मामला सामने आया कि उनकी बेटी, युवक के दबाव में आकर भागने से पूर्व अपने परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिला देती थी। जिसकी वजह से परिजन गहरी नींद में चले जाते थे और युवक उसी का फायदा उठाकर अपने साथियों की मदद से युवती को भगा ले गया। युवती की मां ने लाइन बाजार थाने पर तहरीर देकर अपनी बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।