जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बे के सोंधी वार्ड स्थित जय माँ अम्बे इंडेन गैंस एजेंसी के संचालक एडवोकेट कुसुम सिंह के पति राजेश सिंह तीसरी बरसी पर याद किये। गुरुवार की सुबह उक्त एजेंसी पर पत्नी कुसुम सिंह सहित कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान एजेंसी की संचालक कुसुम सिंह ने नम आखों से बताया कि जीवन में उनकी कमी हमेशा महसूस होती है क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। जीवन में इसकी क्षतिपूर्ति की कभी भरपाई नहीं की जा सकती। उनके पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मैनेजर अजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पवन कुमार, गौरव कुमार, चन्द्र प्रकाश ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
― Advertisement ―
तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर हुआ भूमि पूजन, वर्षों की प्रतीक्षा अब होगी खत्म
सोनभद्र। वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। शनिवार को तेलगुड़वा...
तीसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए राजेश सिंह
